देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सब जेल सिहोरा में शैक्षणिक पुनर्वास की अनूठी पहल, जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित


सिहोरा। सब जेल सिहोरा में जेलर दिलीप नायक के विशेष प्रयास से बंदियों के शैक्षणिक पुनर्वास हेतु गुड न्यूज सर्विस सोसायटी, भोपाल द्वारा  संचालित अनुग्रह साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत निरक्षर से साक्षर बने 29 विचाराधीन बंदियों को भव्य संगीतमय कार्यक्रम में संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बंदियों को साक्षर होने के लिये प्रेरित करने एवं उनके शैक्षणिक पुनर्वास हेतु विशिष्ट योगदान के लिये जेलर दिलीप नायक को संस्था द्वारा प्रशस्ति स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि फरवरी माह से प्रारंभ अनुग्रह साक्षरता कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन से अधिक विचाराधीन बन्दी  निरक्षर से साक्षर बने।इस अवसर पर संस्था के गुडविन मसीह, एनी जार्ज , बीनू आदि सदस्य एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा। जेलर नायक ने बताया कि जेल में  साक्षरता कार्यक्रम से बंदियों में उत्साह चरम पर है यह कार्यक्रम निरन्तर जारी रहेगा। जो बन्दी जेल प्रवेश के समय अंगूठा लगाते थे वो जेल से साक्षर होकर रिहा होंगे। वास्तव में यह बंदियों के शैक्षणिक पुनर्वास की अनूठी पहल ही नहीं बल्कि एक सराहनीय कार्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times