देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

नकल आवेदन जमा करने का समय बढ़ाने की मांग



जबलपुर। जिला न्यायालय मे प्रकरण की नकल का आवेदन जमा करने का समय बढ़ाने की मांग का अधिवक्ताओं ने की है। जिला सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कृष्णमूर्ति मिश्रा को अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में मांग की गई है कि कॉपिंग सेक्शन (प्रतिलिपि विभाग) में नकल प्राप्ति हेतु आवेदन जमा करने का समय दोपहर 2 तक ही निर्धारित है जिसे अधिवक्ताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए समय बढ़ाकर 4 बजे तक किया जाए,  क्योंकि उच्च न्यायालय में 1:30 बजे लंच ब्रेक होने से अधिवक्ताओं को भागकर नकल आवेदन प्रस्तुत करने जिला न्यायालय जाना पड़ता है जिससे उन्हें अत्यंत तकलीफ का सामना करना पड़ता है। मुख्य जिला न्यायाधीश ने इस विषय में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times