रामलला के चढ़ावे में सेंध! जांच के बाद 40 कर्मचारियों पर कार्रवाई, आज सौंपेगी SIT अपनी रिपोर्ट



SIT Report To CM: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर जांच तेज हो गई है. इसके साथ ही एक्शन भी तेज हो गया है. चढ़ावा चोरी की जांच एसआईटी की टीम कर रही है. इस दौरान राम मंदिर दान की गिनती में लगे सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया है. जो 35-40 लोग दान की राशि की गिनती में लगे थे. जांच के दौरान ज्यादातर कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. इसलिए इन सभी कर्मचारियों पर एक्शन लिया गया है. वहीं नए सिरे से कर्मचारियों को बैंक ने तैनात किया है. फिलहाल, जांच जारी है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच एसआईटी कर रही है. इस पर सीधे सीएम योगी भी नजर बनाए हुए हैं. आज एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट पूरी कर सीएम योगी को रिपोर्ट सौंपेगी. सीएम को रिपोर्ट सौंपने के बाद इस मामले में बड़े एक्शन की उम्मीद है. प्रारंभिक रिपोर्ट सीएम को सौंपने के बाद SIT की टीम दोबारा अयोध्या जा सकती है.
विपक्ष ने सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज से लेकर मंदिर के पुजारियों तक पर सवाल उठाए हैं.

राम मंदिर चढ़ावा में कथित गड़बड़ी के मामले पर राम लला के पूर्व पक्षकार और हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत धर्मदास बाबा ने कहा, “जिन्होंने भी ऐसा घिनौना काम किया है, उसके लिए कोई भी सजा कम है. CM योगी ने ही SIT बनाई है. वह किसी भी चोर को नहीं छोड़ेंगे.”

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times