जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की सेवानिवृत्ति पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक, न्यायमूर्ति आनंद पाठक एवं उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता *श्री रवि नंदन सिंह, श्री रवीश अग्रवाल, श्री सुरेंद्र सिंह, श्री किशोर श्रीवास्तव* सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण गर्व और श्रद्धा के साथ उपस्थित होकर विदाई समारोह में सहभागी बने।
मंच पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया*, वरिष्ठ न्यायाधीश *माननीय न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक* हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमित जैन*, राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता *श्री हरप्रीत सिंह*, केंद्र शासन की ओर से उप सॉलिसिटर जनरल *श्री सुयश मोहन गुरु*, सीनियर एडवोकेट काउंसिल के महासचिव *श्री संजय ताम्रकार* मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल* ने की, जबकि मंच संचालन *सचिव निखिल तिवारी* द्वारा किया गया।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने न्यायमूर्ति विजय शुक्ला जी के माता के प्रति समर्पण, उच्च मूल्यों पर आधारित जीवन, अधिवक्ताओं के प्रति आदर, न्याय के प्रति सजगता और सभी को समान दृष्टि से देखने के उनके दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि न्याय जगत में शुक्ला जी द्वारा दिया गया योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
जस्टिस शुक्ला ने न्यायाधीश रहते कई फ़ासले दिए उनके से भोजशाला प्रकरण में दिया गया फैसला युगों तक याद किया जाएगा। समारोह में प्रदीप शर्मा, सौरभ भूषण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र गांगड़े*, लाइब्रेरी इंचार्ज,आनंद नायक अक्षय पवार, स्वाति असीम जॉर्ज, विजय शुक्ला, मनहर दीक्षित, अर्जुन सिंह* सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
