कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई


जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी संजय दत्त के साथ समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र सिंह चोहान, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, ट्रेनिंग प्रभारी महेंद्र जोशी ने विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा पीसीसी भोपाल में की। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में आ रही चुनौतियों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में जबलपुर से परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे, सद्भावना प्रकोष्ठ के सच सलूजा, महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रियंका किरार, जयराज सिंह चौहान, खेल प्रकोष्ठ मतीन खान, किसान प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सिंह चौहान, वन प्रकोष्ठ से एस पी तिवारी, लगभग 35 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times