जबलपुर। शरद यादव विचार मंच एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ (शिक्षण विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव की जयंती के अवसर पर 1 जुलाई बुधवार को वृक्षारोपण प्रातः 11:00 बजे
अंबेडकर चौक स्थित ललित गार्डन में होगा। राष्ट्रीय संवाद का कार्यक्रम "लोकतंत्र का भविष्य और छात्र राजनीति, संघर्ष, संवाद एवं नेतृत्व निर्माण" विषय पर बुधवार को ही दोपहर 1 बजे से शहीद स्मारक, गोल बाजार में आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री तथा अध्यक्षता
आशीष दुबे सांसद करेंगे।
मुख्य वक्ता डॉ. गोविंद सिंह , पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा होंगे। विशिष्ट अतिथि लखन घनघोरिया विधायक, राजा पटेरिया पूर्व मंत्री, जगत बहादुर सिंह "अन्नू" महापौर, महापौर रहेंगे सभी से उपस्थिति की अपील रामरतन यादव, डॉक्टर प्रशांत मिश्रा, दिनेश सिंह ठाकुर, अशोक तोमर, बैजनाथ कुशवाहा, संदीप वर्मा, घनश्याम यादव, डॉक्टर राजेंद्र पिल्ले आदि ने की है।

