देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

15 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक हाथ कैंप



जबलपुर। आगामी 15 और 16 अगस्त को "नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक हाथ कैंप" का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम अंश फाउंडेशन के अध्यक्ष राघवेंद्र दत्त तिवारी ने बताया कि इस अनूठे शिविर का मुख्य ध्येय "दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना, जीवन को सक्षम बनाना" और एक समावेशी समाज का निर्माण करना है। अक्सर किसी दुर्घटना, बीमारी या जन्मजात कारणों से जो लोग अपना हाथ खो देते हैं, वे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को असहाय महसूस करने लगते हैं। उनका प्रयास है की उन्हें समाज में फिर से सिर उठाकर जीने का हौसला देना।

इस अवसर पर शान्तनु सोनकर, पराग रैकवार, सचिन कुमार राजपूत, प्रेम, दीपेश राय, अमित पंडित आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times