जबलपुर। उपनगरी क्षेत्र आधारताल में कांग्रेस के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गणेश चौक कटरा अब्दुल हमीद वार्ड एवं निर्भय नगर सुभाष वार्ड में विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाकर नागरिकों का पंजीयन पूर्व में किया था। जिसके तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चमन पासी के द्वारा नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के कार्डों का वितरण किया गया, जिसमें पैन कार्ड, श्रमिक कार्ड, बैंक जीरो खाता, हेल्थ कार्ड आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर चमन पासी, पूरनलाल कोरी, एसआर झरिया, गंगा सिंह ठाकुर, संतोष लोधी, कमलेश दहिया, मंजिले सेन, कलीम मंसूरी, रमेश कोरी आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने अधारताल में शिविर लगाकर किया कार्डों का वितरण
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
