जबलपुर। कौंसिल फॉर इंटीग्रेटिव वैध इनोवेशन तथा नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में काठमांडू में अंतरराष्ट्रीय आयुष महा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विश्व के 25 देशों के 254 प्रतिनिधियो ने भाग लिया। सम्मेलन में जबलपुर के प्रसिद्ध आयुष चिकित्सक डॉ. शमीम शाह को भारत देश में आयुष क्षेत्र में बेहतर कार्य करने व शिक्षा देने पर नेपाल में भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि सुमन शेखर तथा यूएई दूतावास के प्रतिनिधि कमल चतुर्वेदी की उपस्थिति में नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय आयुष उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया। इस सम्मान पर डॉ. शमीम शाह ने जबलपुर शहर सहित भारत देश को गौरवान्वित किया है। डॉ शाह ने विभिन्न देशों से भाग लेने आए डॉक्टरों से आयुष क्षेत्र को बेहतर बनाने और उस पर कार्य करने की चर्चा की। सम्मान पर शाह मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएम कुरैशी व अन्य ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।
डॉ. शमीम शाह अंतरराष्ट्रीय आयुष उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
