देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, CCTV में कैद भयावह हादसा, टक्कर के बाद युवक दूर तक घिसटा; चालक फरार

 शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। गोराबाजार थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।


31 दिसंबर की शाम हुआ हादसा, शुक्रवार को सामने आया CCTV

यह हादसा 31 दिसंबर (बुधवार) शाम करीब 6:25 बजे का बताया जा रहा है। बाइक सवार युवक शहर से बिलहरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गोराबाजार तिराहे पर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद भीड़ जुटी, घायल को पहुंचाया अस्पताल

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई। लोगों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा गया कि घायल युवक खुद उठकर कार सवार से बात करने की कोशिश करता नजर आया।
पुलिस तलाश में जुटी, चालक की पहचान के प्रयास तेज

हादसे की सूचना मिलते ही गोराबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पूरी घटना स्पष्ट रूप से सामने आ गई। पुलिस अब कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए फुटेज के आधार पर जांच तेज कर रही है।

तेज रफ्तार बनी जानलेवा, सवालों के घेरे में सड़क सुरक्षा

लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times