देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सुअरमार बम लेकर घूम रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 देशी बम जप्त

 थाना गढ़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुअरमार (देशी) बम के साथ एक शातिर बदमाश को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो सुअरमार बम जप्त किए गए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि थाना गढ़ा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सर्वेंट क्वार्टर निवासी सागर उर्फ मान्या की पीयूष बाल्मीक से पुरानी मारपीट को लेकर रंजिश है। आरोपी सागर उर्फ मान्या पीयूष बाल्मीक को नुकसान पहुंचाने की नीयत से सुअरमार बम लेकर सर्वेंट क्वार्टर रोड पर घूम रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्यासी मार्केट रोड, सर्वेंट क्वार्टर के पास दबिश दी। मौके पर सागर उर्फ मान्या पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी जींस पेंट की दोनों जेबों से 2 सुअरमार बम बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर बाल्मीक उर्फ मान्या, पिता बाबा डोनाइट उर्फ बाबा डोनाल्ड, उम्र 26 वर्ष, निवासी आई-टाइप कॉलोनी क्वार्टर, सर्वेंट क्वार्टर, थाना गढ़ा बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पकड़ा गया आरोपी सागर बाल्मीक उर्फ मान्या शातिर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध मारपीट, दुराचार, आर्म्स एक्ट सहित कुल 17 आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।

आरोपी को सुअरमार बम के साथ गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक जितेन्द्र कटारे एवं आरक्षक आशीष मोर्य की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times