देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सुअरमार बम के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने इलाके में निकाला जुलूस

 माढ़ोताल थाना क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने कुख्यात बदमाश सौरभ यादव उर्फ साहिल यादव को पुलिस ने दो सुअरमार बम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बेलबाग और माढ़ोताल थानों में हत्या के प्रयास, एक्सटॉर्शन, मारपीट, घातक हथियारों के इस्तेमाल और विस्फोटक अधिनियम सहित 20 से अधिक गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


पुलिस के अनुसार सौरभ यादव किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की फिराक में था। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से दो देसी सुअरमार बम बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षा मानकों के तहत फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने क्षेत्र में भय का माहौल बनाकर अवैध गतिविधियां संचालित करने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का थाना क्षेत्र में जुलूस निकाला और उसे उन इलाकों में घुमाया, जहां वह पहले दहशत फैलाया करता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times