देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

श्रीराम कॉलेज में छात्रों के बीच चाकूबाजी, युवक 10 किमी तक पैर में फंसा चाकू लेकर पहुंचा अस्पताल

 जबलपुर के श्रीराम कॉलेज में बुधवार शाम दो छात्रों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र के पैर में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।


घटना कॉलेज की छुट्टी के समय की है, जब आदित्य और उसके साथी राहुल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कॉलेज के बाहर छात्रों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाले राहुल मरकाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले के बाद घायल छात्र करीब 10 किलोमीटर तक पैर में फंसा चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात तक उसकी सर्जरी चलती रही।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह किसी युवती से जुड़ा मामला बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस इसे आपसी खींचतान का मामला मानकर जांच कर रही है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times