देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

डॉ. मधुर वर्मा जबलपुर रेल मंडल के मंडल खेल अधिकारी नियुक्त


जबलपुर।

रेल कर्मचारियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं खेल गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में जबलपुर रेल मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा द्वारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा को जबलपुर रेल मंडल का मंडल खेल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह को सहायक खेल अधिकारी तथा वाणिज्य निरीक्षक सादिक खान को मंडल खेल सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से मंडल में खेल गतिविधियों के संचालन एवं प्रबंधन को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times