राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

 


जबलपुर। रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ  नर्सिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सिकलसेल उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पराग सागर फ ाउंडेशन एवं रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ  नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन डॉ रविन्द्र छाबड़ा, आईसीएमआर जबलपुर, डॉ प्रो गंगोत्री खिरवार प्राचार्य, प्रो वेरोनिका डेविड उप प्राचार्य, पराग सागर पीएचडी एवं विकास शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की सिकलसेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की गई तथा उन्हें इस रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

आयोजन के दौरान कुल 180 विद्यार्थियों की सिकल सेल जांच की गई। डॉ रविन्द्र छाबड़ा ने सिकलसेल रोग, उसके कारणों, लक्षणों एवं दीर्घकालिक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं पराग सागर ने सिकलसेल उन्मूलन के लिए उनके द्वारा पूर्व एवं वर्तमान में किए जा रहे प्रयासों और सामाजिक जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य युवाओं में सिकलसेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच सुनिश्चित करना और राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल उन्मूलन के लक्ष्य को सशक्त बनाना है। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का लाभ लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times