देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

Jabalpur Breaking News : सरस्वती कॉलोनी में पिता-पुत्री पर चाकू से हमला, पिता की हालत गंभीर

आप  का अपना अख़बार  मिलेगा  ऑनलाइन अस्करीटाइमस   
  

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक युवक द्वारा पिता और उनकी पुत्री पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल 65 वर्षीय खूबचंद पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

कैसे शुरू हुआ विवाद   

जानकारी के अनुसार, खूबचंद पटेल के घर के सामने स्थित एक खाली प्लॉट पर उन्होंने अपनी चारपहिया वाहन पार्क करने के लिए टीन सेड लगाया हुआ था। इसी बात को लेकर कई दिनों से उनका पड़ोस में रहने वाले शुभांशु उर्फ मोहित पटेल पिता पंचम लाल पटेल के साथ विवाद चल रहा था।

दोपहर करीब 3 बजे मोहित पटेल, खूबचंद पटेल के घर पहुंचा और टीन सेड को तत्काल हटाने की बात कहने लगा। खूबचंद पटेल द्वारा यह आश्वासन देने के बावजूद कि वे टीन सेड हटाने को तैयार हैं और इस प्लॉट से उनका कोई संबंध नहीं है, विवाद बढ़ गया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बातचीत के दौरान अचानक मोहित पटेल ने चाकू निकाल लिया और खूबचंद पटेल पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी दोनों बेटियों में से एक को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

घायल व्यक्ति की हालत गंभीर    

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने खूबचंद पटेल की स्थिति को गंभीर बताया है। पुलिस ने घायल पुत्री का भी उपचार जारी होने की जानकारी दी है।

पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपी की खोज जारी

कोतवाली थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर बयान दर्ज किए और आरोपी मोहित पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times