जबलपुर। शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में प्राचार्य डॉक्टर वीणा बाजपेई के निर्देश अनुसार स्तनपान सप्ताह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ के तत्वाधान में संपन्न हुआ। स्वामी विवेकानंद की प्रभारी डॉक्टर बिंदु शर्मा ने छात्राओं को मां के दूध का महत्व बताया। डॉक्टर जरीना जॉन मैडम ने बच्चों को जागरूक किया और बताया की बच्चों को मां का दूध अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। इसके लिए छात्राओं
को जागरूक किया IQAC की प्रभारी डॉक्टर वीणा श्रीवास्तव ने बताया कि मां का दूध बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉक्टर माधुरी सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. उमेश दुबे, डॉ दीपेंद्र यादव, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती नीलिमा, डॉक्टर पूजा सेन और समस्त महाविद्यालय का स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रही।
Tags
jabalpur