देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

नेहरू जी की जयंती पर सेवादल ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता


जबलपुर। कांग्रेस सेवादल द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर बच्चों में बौद्धिक विकास हेतु नेहरू जी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हितकारिणी स्कूल, गोविंदगंज में बच्चों के लिए नेहरू जी के जीवन पर एक प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता आयोजित की गई। नगर निगम के सामने स्थित नेहरू पार्क में नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुधीर 'सोनू' दुबे, महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी, मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महामंत्री झलेलाल जैन, सचिव पंडित सतीश तिवारी, सचिव जितेंद्र यादव, सचिव पूनम सोनकर, विवेक अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, अमित विश्वकर्मा, राकेश चक्रवर्ती, भगत राम सिंह, बलविंदर मान, टीकाराम कोष्टा, रम्बल विश्वकर्मा, अवधेश गुप्ता, कमल चौहान, रीना विश्वकर्मा, उमेश पटेल, संतोष तानवे, श्वेता दुबे, महेश मिश्रा, प्रशांत चौरसिया, लकी सिंह, विनय नेमा, सुमन दीवान, लीजा जैसीली, इंदु सोनकर, राजेश चौबे, रिंकू कुशवाहा, अतुल जोसेफ, संजय जैन, विक्की सोनकर, प्रिंस सोनकर, प्रवीण चौहान, आदित्य मिश्रा, गौरव ठाकुर, और पंडित राम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times