जबलपुर। अल्पसंख्यक कांग्रेस के तत्वाधान में घंटाघर कॉफी हाउस में स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस सेवादल में नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सोनू दुबे, प्रदेश महामंत्री झल्लेलाल जैन, प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव आदि का स्वागत व सम्मान किया गया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार दलबीर सिंह जस्सल, सुमन कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत मिश्रा, नगर अध्यक्ष राज सोनकर, अशोक यादव, श्याम सोलंकी, दीना ठाकुर, डॉ. राजेंद्र पिल्लई, पत्रकार हाजी मुईन खान, एडवोकेट हाजी अयाज खान, राजा खान, हाजी हामिद खान, भूपिंदर सिंह चक्कल, मनोज यादव आदि उपस्थित जनो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की, कि देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि कांग्रेस सेवा दल को पहले से अधिक मजबूत बनाया जाए। सेवादल आम जनता की समस्याओं को हल करने में भी संघर्षरत रहेगा इसमें सभी कांग्रेस जनों को योगदान देने की जरूरत है, जिससे कि देश एवं कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत और ताकतवर बन सके।
सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया स्वागत
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
