जामिया अशरफिया मुबारकपुर के सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी में मौलाना मुहम्मद हाशिम अशरफ़ी का खुसुसी खिताब
आजमगढ़, मुबारकपुर। जामिया अशरफिया, मुबारकपुर के सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी एवं उर्स-ए-हुज़ूर हाफ़िज़-ए-मिल्लत अलैहिर्रहमा के मुबारक मौके पर हुज़ूर ग़ाज़ी-ए-इस्लाम हज़रत मौलाना मुहम्मद हाशिम अशरफ़ी कानपुरी साहब ने खुसुसी खिताब फरमाया।
ऑल इंडिया ग़रीब नवाज़ काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना मुहम्मद हाशिम अशरफ़ी कानपुरी साहब ने जलसा-ए-दस्तारबंदी और उर्स के अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दीनी तालीम, अखलाक और समाज में अमन व भाईचारे की अहमियत पर रोशनी डाली।
जामिया अशरफिया में रूहानी माहौल
सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी एवं उर्स के अवसर पर जामिया अशरफिया परिसर में रूहानी और दीनी माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उलेमा, तलबा और अकीदतमंद शामिल हुए।
जलसा-ए-दस्तारबंदी का विशेष महत्व
जलसा-ए-दस्तारबंदी के दौरान दीनी तालीम पूरी करने वाले तलबा को सम्मानित किए जाने की परंपरा रही है। कार्यक्रम में मौजूद उलेमा और मेहमानों ने जामिया की दीनी एवं शैक्षणिक सेवाओं की अहमियत पर भी चर्चा की।
