देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर में बिजली बकायादारों पर कार्रवाई: 76.29 लाख की वसूली, बिजली चोरी के 51 प्रकरण दर्ज

असकरी टाइम्स

जबलपुर में बिजली बकायादारों पर कार्रवाई: 76.29 लाख की वसूली, बिजली चोरी के 51 प्रकरण दर्ज

जबलपुर। शहर में लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ बिजली कंपनी ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। छह महीने या उससे अधिक समय से बिल और पंचनामा की बड़ी राशि बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। शहर भर में करीब 1.5 करोड़ रुपये की बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन सीधे खंभों से काटे गए। अभियान के दौरान मौके पर ही 76.29 लाख रुपये की वसूली भी हुई।



अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा और कार्यपालन अभियंता आशुतोष ओझा सहित सभी कार्यपालन यंत्रियों के नेतृत्व में कनिष्ठ और सहायक अभियंताओं की टीमों ने कार्रवाई की। वहीं, विजय नगर संभाग में जांच के दौरान बिजली चोरी के 51 प्रकरण दर्ज किए गए।

पूर्व में 121, पश्चिम में 63 और उत्तर में 136 कनेक्शन काटे

शहर संभाग पूर्व के फूटाताल, चांदनी चौक, प्रेम सागर, बहोराबाग, पसियाना, द्वारका नगर, इंदिरा मार्केट और सदर कटंगा क्षेत्रों में 121 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। शहर संभाग पश्चिम के हाथीताल, गोरखपुर, राईट टाउन, उजारपुरवा, महानद्दा और गाजी नगर में 63 बकायादारों पर कार्रवाई हुई।

शहर संभाग उत्तर के अधारताल, अमखेरा, महाराजपुर, रांझी, बड़ा पत्थर, खम्हरिया, पिपरिया, बापू नगर और मानेगांव में 136 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किए गए। इसके अलावा शहर संभाग दक्षिण के वैशाली परिसर पॉलीपाथर, गुजराती कॉलोनी पुरवा, बिलहरी मेन रोड और गढ़ा में अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद की गई।

विजय नगर में अस्थायी कनेक्शनों की जांच

शहर संभाग विजय नगर में अस्थायी कनेक्शनों की जांच के लिए अलग विशेष अभियान चलाया गया। टीमों ने घरों और निर्माणाधीन परिसरों में बिजली उपयोग की पड़ताल की। बिजली कंपनी के अनुसार, जांच में कई बड़े मकानों के कनेक्शनों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। नियमों का उल्लंघन कर सीधे बिजली का उपयोग करने वाले कुल 51 लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

ककरैया तलैया में विरोध के बीच मीटर हटाया

ककरैया तलैया स्थित एक मकान में बलवीर कौर के नाम पर 46,000 रुपये का बिल बकाया था। इस मकान पर ‘उज्जवल सिंह अधिवक्ता’ नाम का बोर्ड लगा है। बिजली कंपनी के अनुसार, यहां रहने वाले करीब 4 परिवारों ने एक साल से अधिक समय से भुगतान नहीं किया था। कंपनी का आरोप है कि परिवार के लोग सालों से मीटर रीडर को रीडिंग भी नहीं लेने दे रहे थे।

कंपनी के मुताबिक, कार्रवाई के लिए पहुंची टीम से विवाद किया गया और महिला सदस्यों को आगे कर काम में बाधा डालने की कोशिश हुई। इसके बाद कंपनी की महिला कर्मचारियों को बुलाया गया। उनकी मदद से परिसर की सर्विस लाइन काटने के साथ मीटर भी हटा लिया गया।

अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने स्पष्ट किया कि पूरे नवंबर महीने में अभियान जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर बकायादारों के खिलाफ डीआरए के तहत भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times