जबलपुर। गोहलपुर स्थित लेमा गार्डन के गाजी नगर में गत दिनों हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित गरीब परिवारों की मदद करने कई समाजसेवी व कांग्रेस के नेता आगे तो आये लेकिन किसी ने भी प्रभावित गरीबों के उजडे आशियानो बनाने आगे नही आये। इसका बीड़ा क्षेत्रीय पार्षद शफीक हीरा ने उठाया। पार्षद शफीक हीरा ने बडी जिम्मेदारी निभाते हुये बताया कि अग्निकांड में शुरुआत में 50 झुग्गियां जलने की खबर आई थी, बाद में 18 परिवार प्रभावित बताए गए। जबकि मैदानी पड़ताल और पीड़ितों के वीडियो बयानों के अनुसार सात परिवारों की आबाद झुग्गियां जली थीं। आठवीं झुग्गी खाली थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास संचालित कबाड़खानों में रखे प्लास्टिक, तार और अन्य ज्वलनशील सामान से आग फैली थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ अपात्र लोगों को भी प्रभावितों की सूची में शामिल कराया गया। वास्तविक पीड़ितों में बानो बी, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद साबिर, ज्योति डोमार, माया बाई डोमार, अख्तरी बी और मोहम्मद पीरू के नाम सामने आए हैं। अग्निकांड के बाद विधायक, सामाजिक संगठनों और जमात-ए-इस्लामी ने सहायता तो की, लेकिन उनके उजडे आशियानो को बनवाकर उन्हें पुनः बसाने की रुचि किसी ने नही दिखाई। वहीं पार्षद शफीक हीरा ने अपने कर्तव्यो का बखूबी निर्वहन करते हुये, बगैर किसी सरकारी मदद लिये अपने स्वयं के पैसो से सात परिवारों के लिए नई झुग्गियां बनवाई जा रही हैं। पार्षद प्रतिनिधि सोनू खान और उनके सहयोगी निर्माण कार्य करवाने में जुटे हुये हैं। प्रभावित गरीब परिवारों ने इस मदद पर पार्षद हीरा को सच्चा जन सेवक मानते हुये आभार जताया है। अब सवाल प्रशासन से है कि सात आवासीय परिवारों के प्रभावित होने के दावों के बीच राहत सूची में 18 नाम किस आधार पर शामिल हुए? आग के कारणों से लगी थी और राहत वितरण की निष्पक्ष जांच से ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
अग्निकांड से प्रभावित गरीबो के घर बनाकर दे रहे है पार्षद
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
