देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

छिंदवाड़ा: घर के आंगन में घुसी कार, 5 वर्षीय मिष्ठी और 3 वर्षीय शिवाय की मौत; स्टेशन मास्टर गिरफ्तार

असकरी टाइम्स

छिंदवाड़ा: घर के आंगन में घुसी कार, 5 वर्षीय मिष्ठी और 3 वर्षीय शिवाय की मौत; स्टेशन मास्टर गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। जिले के छिंदी कामथ गांव में सोमवार सुबह सड़क किनारे बने घर के आंगन में खेल रहे दो भाई-बहन को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में 5 वर्षीय मिष्ठी यदुवंशी और 3 वर्षीय शिवाय यदुवंशी की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ भाई दूज का त्योहार मनाने ननिहाल आए थे।




विपरीत दिशा में मुड़कर आंगन में घुसी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे मूल रूप से बोरदेही के निवासी थे। सोमवार सुबह वे ननिहाल के आंगन में खेल रहे थे। मुख्य सड़क के किनारे बने इस घर की बाउंड्री वॉल नहीं थी। इसी दौरान रेलवे के नवेगांव स्टेशन पर पदस्थ स्टेशन मास्टर अश्विनी कुमार सोनी अपनी टाटा टियागो कार (MP28 CB 4713) से वहां से गुजर रहे थे।

बताया जा रहा है कि चालक ने कार को अचानक विपरीत दिशा में मोड़ दिया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे घर के आंगन में जा घुसा और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

जुन्नारदेव अस्पताल में मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को तत्काल जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चालक गिरफ्तार, कार जब्त कर जांच शुरू

सूचना मिलने पर जुन्नारदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक अश्विनी कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी रेलवे के नवेगांव स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार जब्त कर ली है। मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times