देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर के रक्षा प्रतिष्ठानों की तैयारियों की समीक्षा 13 नवंबर को करेगा उच्चस्तरीय दल

असकरी टाइम्स

जबलपुर के रक्षा प्रतिष्ठानों की तैयारियों की समीक्षा 13 नवंबर को करेगा उच्चस्तरीय दल

रक्षा प्रतिष्ठानों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, उच्चस्तरीय निरीक्षण की तैयारी

जबलपुर। शहर में स्थित एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठानों में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। प्रिंसिपल मैनेजमेंट ऑफिसर्स कमेटी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 13 नवंबर को इन संस्थानों का दौरा कर रक्षा तैयारियों की समीक्षा करेगा।



इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के लिए गुरुवार को बाहर से कई वरिष्ठ अधिकारी शहर पहुंच रहे हैं। समिति में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों सहित सेना के तीनों अंगों के वरिष्ठ अफसर शामिल हैं।

अपग्रेडेशन, मॉडर्नाइजेशन और इनोवेशन का मूल्यांकन

यह दल देश के विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से जाकर वहां के अपग्रेडेशन, मॉडर्नाइजेशन और इनोवेशन कार्यों का मूल्यांकन करता है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस नियमित प्रक्रिया के तहत दल संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्ययोजना के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times