देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

आरक्षण बचाओं संविधान बचाओ निकाली महारैली



जबलपुर | आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ अबॉक्स के आव्हान पर महारैली का आयोजन किया गया सिविक सेंटर से रैली प्रारंभ होकर मालवीय चौक, करमचन्द चौक,बड़ी ओमती होते हुए घंटाघर कंट्रोल रूम पहुँची,रैली में हजारों की संख्या में युवा छात्र छात्राओं जैन जी ने बढ़चढ़कर भाग लिया ओर  जय भीम जय संविधान जय बिरसा जय जोहार आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।

रैली में एस एस एस टी ओबीसी सहित विभिन्न समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अबॉक्स के प्रदेश अध्यक्ष देवेश चौधरी के नेतृत्व में 4 सूत्री ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जिसमें प्रमुख मांग अनुसूचित जाति/जनजाति के आरक्षण को संविधान की 9 वीं अनुसूची में शामिल किया जाए आरक्षण में संशोधन छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं किया जाए।

2 यूजीसी इक्विलिटी बिल 2026 को उच्च शैक्षणिक संस्थानों में लागू किया जाए।

3मध्यप्रदेश में ओबीसी का 13 प्रतिशत आरक्षण जो होल्ड पर रखा है उसे समाप्त करा कर 27%लागू किया जाए एवं जातिगत जनगणना कराकर उससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ओबीसी का आरक्षण जनसंख्या के अनुपात में बढ़ाया जाए।

4 अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 (में एट्रोसिटी एक्ट) के प्रावधानों को कड़ा कर इस कानून को शख्त बनाया जावे ताकि कमजोर वर्ग पर अत्याचार करने वाले जातकवादियों का मनोबल न बढ़ सके एवं इस एक्ट के खिलाफ समुदाय विशेष द्वारा बनाए जा रहे नैरेटिव के खिलाफ सरकार ठोस कदम उठाए।

इस अवसर पर शिवनाथ चौधरी,एड तेजकुमार भगत, तरूण रोहितास,सोनेलाल उरेती, कमलेश धापोडकर, बी एल झारिया बैजनाथ पटेल,  उमेश मेहरा किशोरी लाल भलावी,अशोक शिन्दे,राम रतन यादव,जगदीश नन्हेट,एड राजेंद्र गुप्ता,अमित मेहरा,रमेश बोहित,इंद्र कुमार कुलस्ते,महेश अहिरवार,चमन पासी,राजेंद्र पिल्ले,एड रुचिरा गुप्ता,उमेश मेहरा,रामलाल पुसाम,संजय अहिरवार,प्रकाश चंदेल, एस पी मरावी,मथुरा झारिया,शैलेश रजक,यमेशचौधरी, सोमारू कोल,संजय सेन,रामराज पटेल,इंद्र कुमार झरिया,एड पवन रोहित,मायादेवी कुशवाहा,राजेंद्र कापसे,अजय झारिया,राजेंद्र चौधरी,एड गोविन्द अहिरवार,हरिश्चंद्र चौधरी, डा माणिकलाल जाटव,एडअरविन्द्र चौधरी,एडअशोक बेन,मोहन महोबिया,भीकम झरिया,लोकमान कोरी,गुलाब मार्को,अमित ठाकुर,प्रदीप कनौजिया,जगदीश चोहटेल,राजेश झारिया,एड प्रवेश कोल्हेकर,अमित साहू,जीवन जाटव,एड दीपक चौधरी,,दिनेश चौधरी, राजकुमार सिंह, सी एस सिरसाठ,एड हरीश सिहोते,एड अयोध्या चौधरी,एड प्रहलाद चौधरी,विनय भगत,रितेश कुशवाहा राकेश श्रीवास,राकेश चौधरी,सुशीला कनौजिया,अनिल सोनकर,सूरज अहिरवार श्यामू कोरी,राजेंद्र जाट,आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times