जबलपुर। युवा अधिवक्ता शिवम शर्मा की कथित सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु की परिस्थितियों को लेकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। एसोसिएशन की ओर से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच का आग्रह किया गया ।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह, सचिव असीम त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वास पलिया, उपाध्यक्ष सत्येंद्र ज्योतिषी, महिला उपाध्यक्ष अनुराधा तिवारी चौबे, सह सचिव रुपेश पटेल, कोषाध्यक्ष सुशीला पालीवाल, लाइब्रेरी सचिव अजय शुक्ला,कार्यकारिणी सदस्य आशीष तिवारी, विभा पाठक, अर्नव तिवारी, आरती शर्मा, अभिजीत सोनी, अतुल द्विवेदी, शांति तिवारी एवं वरुण दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे ।
