📰 जबलपुर | धार्मिक एवं सामाजिक समाचार
हज़रत मौलाना सैयद हुसैन रब्बानी की उमराह से आज वापसी
🕌 मक्का-मदीना शरीफ की ज़ियारत और उमराह के बाद सोमवार को जबलपुर पहुंचेंगे मौलाना रब्बानी
जबलपुर। राष्ट्रीय विचारधारा के लिए प्रसिद्ध शहज़ादए सुल्तानुल वायज़ीन हज़रत मौलाना सैयद हुसैन कादरी रब्बानी मक्का-मदीना शरीफ की ज़ियारत और उमराह अदा करने के बाद सोमवार को जबलपुर पहुंचेंगे।
साजिद एकेडमी के संयोजक एवं पत्रकार तालिब हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मौलाना सैयद हुसैन रब्बानी महानगरी एक्सप्रेस से दोपहर 3:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।
🚆
आगमन
महानगरी एक्सप्रेस • दोपहर 3:30 बजे
जबलपुर रेलवे स्टेशन
मौलाना रब्बानी के जबलपुर आगमन को लेकर अकीदतमंदों में उत्साह है। अयूब खान, मुहम्मद इदरीस, आले हुसैन, अकील बाबा, मुर्तुज़ा खान और कलीम खान सहित अन्य लोगों ने अकीदतमंदों से रेलवे स्टेशन पहुंचकर मौलाना रब्बानी का स्वागत करने की अपील की है।
🤝 स्वागत की अपील
अकीदतमंदों से सोमवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर हज़रत मौलाना सैयद हुसैन कादरी रब्बानी का स्वागत करने की अपील की गई है।
✨ उमराह से वापसी पर अकीदतमंदों में उत्साह ✨
