देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

पुरानी रंजिश में वृद्ध से मारपीट, चाय दुकानदार और उसकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप



जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में धनवंतरी नगर रोड स्थित मेडिकल डीन ऑफिस गेट के पास टपरिया बनाकर रहने वाले एक वृद्ध के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी ने वृद्ध के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान नुकीली वस्तु से हमला किए जाने से वृद्ध की हथेली में चोट आई है। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शिवनगर दमोहनाका निवासी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि उनके पिता अशोक कुमार जैन मेडिकल डीन ऑफिस गेट के पास सड़क किनारे बनी टपरिया में रहते हैं। बीती रात करीब साढ़े 9 बजे अशोक टपरिया के बाहर मौजूद थे।

गाली देने से रोका तो मारपीट का आरोप

शिकायत के मुताबिक इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में चाय की दुकान चलाने वाले सुखदेव सोनी और उसकी पत्नी ज्योति सोनी ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। अशोक कुमार ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

मारपीट के दौरान वृद्ध जमीन पर गिर गए, जिससे उनके हाथ-पैर में चोट आई। आरोप है कि इसी दौरान सुखदेव ने किसी नुकीली वस्तु से उनके दाहिने हाथ की हथेली पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

बेटे को फोन कर बताई घटना

घटना के बाद अशोक कुमार ने अपने बेटे सिद्धार्थ को फोन कर इसकी जानकारी दी। सिद्धार्थ की शिकायत के आधार पर गढ़ा थाना पुलिस ने सुखदेव सोनी और ज्योति सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times