देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने किया आंदोलन के द्वितीय चरण का ऐलान



सिहोरा/  सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने आंदोलन के द्वितीय चरण की घोषणा की है। समिति के अनुसार आगामी 2 अक्टूबर को जबलपुर स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय के सामने स्मृति ईरानी की 15 नवंबर 2023 की घोषणा का ऑडियो 21 बार बजाया जाएगा।

समिति का कहना है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 15 नवंबर 2023 को सिहोरा में आयोजित सभा में स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े के समर्थन में सिहोरा जिला बनाने के विषय को सरकार तक स्वयं ले जाने की बात कही थी। समिति के अनिल जैन, विकास दुबे, कृष्ण कुमार कुररिया, रामजी शुक्ला, मानस तिवारी, नंद कुमार परोहा, नितेश खरया, अमित बक्शी, संतोष वर्मा, संजय पाठक, जितेंद्र श्रीवास, प्रदीप दुबे, संतोष पांडे, सुनील कुररिया सहित अन्य सदस्यों ने सिहोरा वासियों से 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बस स्टैंड पर एकत्र होने की अपील की है।

समिति के अनुसार यहां से सभी लोग जबलपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे भाजपा संभागीय कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times