देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मेडिकल कॉलेज के पास होटल में घुसी तेज रफ्तार कार, युवा वकील की मौत; चार लोग घायल

 



जबलपुर। मेडिकल कॉलेज के पास शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में युवा अधिवक्ता शिवम शर्मा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके दोस्त और होटल के अंदर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तड़के 4 बजे शटर तोड़कर होटल में घुसी कार

होटल संचालक लकी कुशवाहा के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुई। उस समय वे अपनी पत्नी के साथ दुकान खोलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता शिवम शर्मा अपने दोस्त शरद कुमार दुबे के साथ कार से जसूजा सिटी की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के पास कार अचानक अनियंत्रित हुई और होटल का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होटल के भीतर सो रहे तीन लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

होटल में सो रहे तीन लोग भी घायल

हादसे में होटल के अंदर सो रहे लोगों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में अधिवक्ता शिवम शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।

कार से शराब की बोतल मिलने की बात, नशे की पुष्टि जांच के बाद

मौके पर कार की तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन के अंदर से शराब की बोतल मिलने की बात सामने आई है। हालांकि केवल बोतल मिलने के आधार पर चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं की जा सकती।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार अथवा चालक के नशे में होने जैसे पहलुओं की पुष्टि संबंधित मेडिकल, फॉरेंसिक और अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times