देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

प्रधानमंत्री आवास में 5 वर्षों से लग रहा प्राइमरी स्कूल




जबलपुर | बरगी के ग्राम पंचायत खापा ग्वारी jके ग्राम ग्वारी टोला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय को रज्जू लाल पुटटा के बने प्रधानमंत्री आवास में संचालित किया जा रहा है। भवन के अभाव में यह स्कूल 5 वर्षों से एक हितग्राही के निजी प्रधानमंत्री आवास में संचालित हो रहा है और इसकी कीमत खुद हितग्राही परिवार चुका रहा है जो प्रधानमंत्री आवास बनने के बाद भी आज तक उस मकान में अपना गृह प्रवेश तक नहीं कर पाया इस स्कूलों में 24 बच्चे दर्ज हैं और दो शिक्षक विद्यालय का संचालन करते हैं बच्चे प्रधानमंत्री आवास के बरामदे में बैठते हैं और मुख्य कमरे में विद्यालय का सामान रखा हुआ है |

निजी मकान में संचालित हो रहे स्कूल में बच्चों के लिए न तो स्वच्छ पेयजल है, न शौचालय, न खेल मैदान शिक्षा का अधिकार यहां सिर्फ कागजों तक सिमटा नजर आता है।

ग्रामीणों टप्पू लाल परस्ते, रूपचंद यादव, बारेलाल, धनलाल,महावीर, शिवानी,राकेश सोयाम तथा ग्रामीण की मांग है कि प्रशासन जल्द स्कूल के जर्जर भवन को हटाकर नए स्कूल भवन का निर्माण कराए, ताकि बच्चों को उचित शिक्षा का माहौल मिले और हितग्राही परिवार को भी उसका हक का घर वापस मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times