देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

शहपुरा में बाइक से शराब की तस्करी, 317 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

 


जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से देशी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 317 पाव देशी शराब बरामद की गई है।

गोटेगांव की ओर खपाने ले जा रहा था शराब

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे की टीम ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी के अनुसार, 15 सितंबर की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्पलेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 ZN 1618 पर दो बोरियों में शराब लेकर जबलपुर की तरफ से गोटेगांव की ओर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शहपुरा-गोटेगांव रोड स्थित ढीमरझोझी तिराहा, हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल चौधरी (23 वर्ष), निवासी धरमपुरा, थाना भेड़ाघाट बताया। पुलिस ने बाइक के पीछे बंधी दो प्लास्टिक बोरियों की तलाशी ली। सफेद बोरी से 150 पाव तथा हरी बोरी से 167 पाव देशी शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 317 पाव देशी शराब जब्त की गई।

आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक रोहित एवं अमित पटेल की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times