जबलपुर। गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर संयुक्त आदिवासी समाज संगठनों की ओर से आज विशाल वाहन रैली एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
मोहनिया देवठान से सुबह 11 बजे निकलेगी रैली
आयोजकों के अनुसार वाहन रैली प्रातः 11 बजे मोहनिया देवठान, बड़ा पत्थर, रांझी से प्रारंभ होगी। रैली गोकलपुर, घमापुर चौक और डॉ. अंबेडकर चौक से होते हुए गोंडवाना चौक स्थित शहीद स्थल (बलिदान स्थल) पहुंचेगी। यहां राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
सामाजिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील
कार्यक्रम को लेकर कोमल कोरचे, मुकेश भट्टी, राजेंद्र टीकम, संजू ठाकुर, संजय एक्का, राम रतन यादव, घनश्याम यादव, बालकृष्ण, भान सिंह टेकाम, सोनू बरकड़े, दल परते, शिवाजी धुर्वे, कुंजी गोटिया, सोमवारी कोल, क्रांति मरावी, पहलाद उइके, मुरारी मीणा, राजेश जमुलकर, दिवाकर चौधरी, हरीश चौधरी, शशिकांत यादव, लाल मोहन मरांडी, नरेश कुलस्ते और योगेश चौधरी ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
