जबलपुर। बहोरा बाग विकास समिति की ओर से आगामी 11 अक्टूबर को बहोरा बाग में अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से मशहूर शायर शिरकत कर अपनी शायरी और कलाम पेश करेंगे।
समिति के अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने बताया कि मुशायरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य शहर के अदब और शायरी के चाहने वालों को एक मंच पर लाना है।
समिति के शेख निजामी, मुख्तार नादिर, सगीर बमगोला , सगीर अंसारी, वकील मंसूरी और लाला मिस्त्री सहित अन्य सदस्यों ने शहरवासियों और शायरी के शौकीनों से मुशायरे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Tags
jabalpur
