देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

हत्या के प्रयास और अवैध वसूली का आरोपी सूरत से गिरफ्तार

 


जबलपुर। हत्या के प्रयास और अवैध वसूली जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आदतन अपराधी तरुण पटेल को रांझी पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल मोनू खान, सोनू यादव और सौरभ बैन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी तरुण पटेल घटना के बाद लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। वह कभी भिखारी का रूप धारण करता तो कभी अपना हुलिया बदलकर अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा।

आरोपी की तलाश में जुटी रांझी पुलिस को उसके गुजरात के सूरत में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने सूरत पहुंचकर घेराबंदी की और तरुण पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार रहने के दौरान की गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times