देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर में दो इंच बारिश, कई इलाकों में जलभराव; अगले दो-तीन दिन जारी रह सकता है बारिश का दौर

 


जबलपुर। बंगाल की खाड़ी से लगातार बन रहे मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से जबलपुर में बारिश का दौर जारी है। सोमवार देर शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश मंगलवार को कभी तेज तो कभी धीमी होती रही। पिछले 24 घंटों में जबलपुर में 54.9 मिमी यानी करीब दो इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नालियां उफनीं, सड़कों पर फैला कचरा

मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। दिनभर रुक-रुककर होती बारिश ने बाजारों की रौनक भी प्रभावित की। केसरवानी कॉलेज के पास लोहिया पुल का नाला उफन गया। जामदार अस्पताल के सामने और गोलबाजार क्षेत्र में नालियां उफनने से पानी सड़कों पर आ गया। बल्देवबाग से उखरी मार्ग पर नाले का कचरा सड़क पर फैल गया और करीब एक से डेढ़ फीट पानी जमा रहा।

चेरीताल, जानकी नगर और गुजराती कॉलोनी सहित कई इलाकों में भी जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी हुई। सीवर लाइन के लिए खोदी गई कई सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं होने से बारिश के दौरान लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

अगले दो-तीन दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में अगले दो-तीन दिनों तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगले 24 घंटों में जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटों में जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में नमी 98 प्रतिशत और शाम को 87 प्रतिशत रही। 1 जून से अब तक जबलपुर में कुल 586.1 मिमी यानी करीब साढ़े 22 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times