जबलपुर | इरा नंदानी कायस्थ वुमन क्लब के द्वारा पीड़ित मानव सेवा के उद्देश्य से जिला अस्पताल विक्टोरिया में तीन व्हील चेयर प्रदान की | जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी, डॉ वैशाली खन्ना, फार्मेसी ऑफिसर चंद्रा ने क्लब का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा, संरक्षिका प्रीति विनय सक्सेना, निधि श्रीवास्तव, मनीषा खरे, रुचि श्रीवास्तव, मंजूषा श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, देवीना वर्मा, पूनम वर्मा, शालिनी सक्सेना, आरती श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
