जबलपुर। बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए गरीब नागरिक से अवैध राशि मांगने का गंभीर मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग द्वारा संबंधित लाइनमैन अरुण विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया!
कांग्रेस ने निलंबन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
गजरथ नगर, गंगानगर निवासी एक गरीब ई-रिक्शा चालक से नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर ₹10,000 की मांग किए जाने की शिकायत आज की गई थी! शिकायतकर्ता के अनुसार यह राशि साउथ डिविजन पुरव बिजली कार्यालय में पदस्थ लाइनमैन अरुण विश्वकर्मा द्वारा मांगी जा रही थी। इस मामले को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटीके अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने अधीक्षण अभियंता, शहर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, मिशन कंपाउंड के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित उपलब्ध साक्ष्य भी अधिकारियों को सौंपे गए थे।
शिकायत के बाद संबंधित लाइनमैन अरुण विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, संगठन महासचिव रितेश गुप्ता, शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रवेंद्र चौहान, कांग्रेस जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष मेवा लाल पटेल, हुकुम जैन, रितेश नोतनानी, कैलाश ठाकुर, अवधेश गुप्ता, पंकज निगम, संजय जैन, विशाल सोलंकी, भरत पटेल, विक्रम सिंह, राजकुमार सोनी, जग्गू जैन, मलखान पटेल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
