देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

समस्त मांगों की पूर्ति तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा




जबलपुर | रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर उदासीनता एवं कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा के विरोध में कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तुत 36 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु चल रहा क्रमिक अनशन विश्वविद्यालय के मुख्य भवन के समक्ष जारी रहा। इस क्रम में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विनय तिवारी को पूर्व अध्यक्ष बैसाखू द्वारा क्रमिक अनशन पर बैठाया गया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रांताध्यक्ष बंसबहोर पटेल, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जब तक सभी 36 सूत्रीय मांगें पूर्ण नहीं हो जातीं, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। महासचिव अंकित श्रीवास, रामसंजीवन सोंधिया, रोहित आर्या, सौरभ पटेल, दीपक पाण्डेय, प्रकाश चौबे, गणेश प्रसाद उनेहा, सनी यादव, रामशंकर द्विवेदी एवं प्रभात सोनी सहित विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ तथा जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पर उपस्थित होकर कर्मचारी संघ के आंदोलन को अपना समर्थन दिया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times