जबलपुर। सैफ नगर निवासी हाजी मोहम्मद सलीम खान शनिवार, 8 अगस्त को डुमना एयरपोर्ट से मुंबई होते हुए उमरा के लिए रवाना हुए। मक्का-मदीना शरीफ पहुंचकर वे उमरा के फरायज अदा करेंगे और देश व समाज में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे के लिए दुआ करेंगे।
रवानगी के अवसर पर हाफिज़ मोहम्मद इमरान कादरी ने हाजी मोहम्मद सलीम खान का इस्तकबाल करते हुए उन्हें उमरा की मुबारकबाद दी और उनकी सकुशल यात्रा के लिए दुआ की। इस दौरान हाजी मोहम्मद जावेद अत्तारी, खुर्शीद भाई नौजवान एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।
