जबलपुर। उपरेनगंज स्थित दारुस्सलाम आस्ताना-ए-आलिया बुरहानिया में मंगलवार की रात्रि 2:30 बजे जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया जाएगा। मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी की सरपरस्ती में आयोजित इस जलसे में तकरीर पेश की जाएगी।
अलसुबह फज्र की नमाज के बाद सलातो-सलाम पेश किया जाएगा। इसके बाद तोशा शरीफ की नियाज पेश की जाएगी। तत्पश्चात हुजूर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मुऐ मुबारक तथा अन्य तबर्रुकात की जियारत कराई जाएगी।

