देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

ईद मिलादुन्नबी के शांतिपूर्ण आयोजन पर मुफ्ती-ए-आज़म ने जताया आभार


जबलपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित समापन पर मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डॉ. मुशाहिद रज़ा क़ादरी बुरहानी एवं मुस्लिम इस्लाह कमेटी के पदाधिकारी हाजी क़दीर सोनी, सरदार हामिद हुसैन, हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, हाजी शेख जमील नियाज़ी, पप्पू वसीम खान, मतीन अंसारी, मुबारक अली क़ादरी, हाजी मुईन खान, ज़मा खान, याक़ूब अंसारी, प्यारे साहब, अकबर खान सरवर, सैय्यद क़ादिर अली क़ादरी, ख़लीफ़ा इनायत क़ादरी, अशरफ़ मंसूरी, शमीम अंसारी गुड्डू, इनायत अली शाह, नियाज़ मंसूरी एवं जवाहर क़ादरी आदि ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और मीडिया का आभार व्यक्त किया है।


मुफ्ती-ए-आज़म एवं मुस्लिम इस्लाह कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पूरे शहर में अकीदत और उत्साह का माहौल रहा। जुलूस के दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा एवं यातायात इंतजाम तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के बेहतर समन्वय से आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


मुफ्ती-ए-आज़म ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सजगता और सहयोग से जुलूस में शामिल जायरीन और अकीदतमंदों को आयोजन को व्यवस्थित रूप से पूरा करने में सुविधा मिली।


उन्होंने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की। कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-मोहम्मदी से संबंधित समाचारों को सकारात्मक तरीके से प्रस्तुत कर शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश एवं मुस्लिम इस्लाह कमेटी ने जुलूस में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से जबलपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब, कौमी एकता और आपसी भाईचारे की परंपरा को और मजबूती मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times