देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात, 28 अगस्त को शहर में मेट्रो बसों में महिलाओं की यात्रा रहेगी निःशुल्क



जबलपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शहर की माताओं और बहनों को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विशेष सौगात दी है। महापौर के आग्रह पर जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने 28 अगस्त को पूरे शहर में मेट्रो बसों में महिलाओं को पूर्णतः निःशुल्क यात्रा कराने का निर्णय लिया है।

इस व्यवस्था के तहत रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को शहर में कहीं भी आने-जाने के लिए टिकट का भुगतान नहीं करना होगा। बस सेवा प्रबंधन ने सभी प्रमुख मार्गों पर संचालित बसों में व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

महापौर, नगर निगम अध्यक्ष और सभी पार्षद 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 से बहनों के साथ बस में सवारी कर उनका सम्मान बढ़ाएंगे और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देंगे।

निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से उन हजारों महिलाओं को राहत मिलेगी, जो रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के घर राखी बांधने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में आवागमन करती हैं। नगर प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ त्योहार के दौरान सुगम और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

इस दौरान जनप्रतिनिधि आमजन के साथ संवाद भी करेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से रक्षाबंधन के अवसर पर शहर में सौहार्द और उत्सव का माहौल और मजबूत होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times