देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित

 



जबलपुर। सच्चा प्रयास समिति, बरगी नगर के कार्यालय में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के लिए एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 5 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 12 ग्रामों में गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के सदस्यों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका, जिम्मेदारियां, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण, ग्राम स्तर पर जल प्रबंधन तथा समिति के प्रभावी संचालन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य समिति सदस्यों को अपने ग्राम में सुरक्षित पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सक्षम बनाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सहायक सचिव शिवकुमार पटेल, टप्पू लाल परस्ते, पूर्व सरपंच खापा-ग्वारी, रूपेश टहंगुरिया, सचिव ग्राम पंचायत रीमा तथा सच्चा प्रयास समिति के निदेशक परवेज खान ने समिति सदस्यों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता संबंधी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times