देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

छटवीं डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न




जबलपुर | अशोका हॉल स्कूल मे आयोजित छटवीं डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन हुआ | इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाकौशल क्रीड़ा परिषद के संस्थापक डॉ प्रशांत मिश्रा द्वारा सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए । अपने अतिथि उद्बोधन में डॉ प्रशांत मिश्र ने कहा योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है इससे साधन अपने मन बुद्धि और अहंकार पर काबू प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर एमपीवायएसए के महासचिव दिनेश सिंह ठाकुर, राकेश नेमा, नागेश राव, विवेक पाठक उपस्थित रहे | प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रुक्मिणी राव, शिवम गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, सोमनाथ, शालिनी श्रीवास्तव, अंजना नसकर, दिव्य, प्रतिभा मेघा, शालिनी गिरी, आराधना एवं कोच उपस्थित रहे । सभी का आभार कोषाध्यक्ष रुक्मिणी राव ने किया |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times