देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

ससुराल में सो रही पत्नी का गला दबाकर हत्या की कोशिश, जेवर लेकर पति फरार


जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में रह रहे एक दामाद ने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया और घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिलहरी निवासी 24 वर्षीय मोनिका धनगर का विवाह दमोह निवासी सरमन धनगर के साथ हुआ था। शादी के बाद सरमन अपनी पत्नी के साथ उसके मायके बिलहरी में ही रह रहा था। आरोप है कि इस दौरान वह लगातार मोनिका को प्रताड़ित करता था।

शुक्रवार तड़के मोनिका जब गहरी नींद में सो रही थी, तभी आरोपी सरमन ने कथित रूप से उसका गला दबा दिया और जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद आरोपी घर में रखे जेवरात लेकर मौके से फरार हो गया। वारदात से डरी-सहमी मोनिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह उनके साथ बरेला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती बताई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति सरमन धनगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times