देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

भोपाल में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ की मांग पर जबलपुर की प्रधान पीठ के हितों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं




जबलपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट रामकिशोर शिवहरे ने भोपाल में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की स्थायी पीठ स्थापित करने की मांग को लेकर सांसद श्री भर्तृहरि महताब द्वारा भारत सरकार को भेजे गए पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय तक आसान और सुलभ पहुंच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन इसके नाम पर जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की प्रधान पीठ के ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्व को कमजोर करना उचित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि जबलपुर मध्य प्रदेश की न्यायिक पहचान और हाईकोर्ट की प्रधान पीठ का केंद्र है। इसकी गरिमा, अधिकार और ऐतिहासिक महत्व की रक्षा करना आवश्यक है। किसी भी नई पीठ की स्थापना के निर्णय से पहले जबलपुर के अधिवक्ताओं, बार एसोसिएशन, न्यायविदों और संबंधित सभी पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times