जबलपुर। लार्डगंज थाना पुलिस ने बैकुंठ धाम मंदिर के पास जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से 5,065 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैकुंठ धाम मंदिर के पास बिजली के खंभे के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय उर्फ दीपक यादव (23), विकास साहू (24), प्रवीण उर्फ रक्का पटेल (26), सतेन्द्र पासवान (38), करन रजक (22) और सुमित दाहिया (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी संजय नगर लार्डगंज और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने जुए के फड़ से नकदी और ताश के पत्ते जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पाटिल, आरक्षक ऋषभ बर्मन, कुंदन सिंह और पंकज सनोडिया की सराहनीय भूमिका रही।
