पत्रकार मो.अशफाक आरिफ़
अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मान सम्मेलन जालना महाराष्ट्र में बाल शास्त्री जाभेकर अवार्ड से हुये सम्मानित
जालना, महाराष्ट्र।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में जालना महाराष्ट्र में आयोजित नौवें अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र के सभी जिलों से हजारों पत्रकारों ने भाग लिया। सम्मेलन में पत्रकार हित, सुरक्षा, अधिकार, उत्पीड़न, संगठन की शक्ति, भावी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया। फिर मंचासीन अतिथि का सत्कार शाल, बुके, स्मृतिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम में देश के मशहूर वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेडे जी और धाकड़ न्यूज दिल्ली के अकरम रईस खान भी मौजूद रहे।
जबलपुर के पत्रकार मो.अशफाक आरिफ़ ने कहा
पत्रकारों को दी जाने वाली अधिमान्यता के नियम में संशोधन की आवश्यकता है।जब आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी निगम ग्राम पंचायत नगर निगम विधानसभा से लेकर लोकसभा तक चुनाव लड़ सकते हैं तो फिर आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद पत्रकार को अधिमान्यता भी दी जानी चाहिए l


