देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रांझी में 10 एमवीए के नए पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण, 15 हजार आबादी को मिलेगी लो-वोल्टेज से राहत

 


जबलपुर। रांझी क्षेत्र में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने करीब 75 लाख रुपए की लागत से स्थापित 10 एमवीए क्षमता वाले नए पावर ट्रांसफार्मर का विधिवत लोकार्पण किया।

नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने से गोकलपुर, बजरंग नगर, शारदा नगर, शांति नगर, रामनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे करीब 15 हजार की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा।

लोकार्पण के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और आबादी को देखते हुए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर यह ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इसकी क्षमता अधिक होने के कारण आने वाले समय में बिजली का लोड बढ़ने पर भी आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने से बिजली कटौती और वोल्टेज से जुड़ी समस्याओं में कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। विद्युत विभाग ने भी बढ़ती मांग को देखते हुए यह व्यवस्था तैयार की है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times